BHILWARA

14 फीट लम्बा अजगर ने किया बकरी का शिकार, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में छोड़ा

Spread the love

गुरला:- नेशनल हाईवे 758 स्थित ग्राम पंचायत गुरला के पार्वती पुरा गांव में14 फीट लम्बा अजगर ने किया बकरी का शिकार, सुचना मिलते ही मोके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सांप को जंगल में छोड़ा| पार्वती पुरा मे शाम को एक अजगर ने बकरी का शिकार कर लिया। अजगर को देख ग्रामीण दहशत में आ गए।

सूचना पर वन विभाग की टीम व कुलदीप सिंह राणावत ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर पहले अजगर के कब्जे से बकरी को निकाला। उसके बाद अजगर को वन क्षेत्र में छोड़ दिया।पार्वती पुरा निवासी गणेश गुर्जर की बकरी बताई जा रही है। वहीं वनविभाग की टीम ने जब तक बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वन विभाग की रेस्क्यू टीम में कुलदीप सिंह राणावत चंद्रपाल सिंह राणावत रूपेंद्र सिंह पंवार नारायण भदाला एवं ग्रामीण मोजूद थे

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!