BHILWARA

टियार क्लब भीलवाड़ा द्वारा मित्रता दिवस (फ्रेंडशिप-डे) मनाया गया।

भीलवाड़ा। मित्रता दिवस (फ्रेंडशिप-डे) की पूर्व संध्या पर ‘‘टियारा क्लब’’ की प्रेसिडेंट मोना शर्मा, सचिव रविता गंभीर और कोषाध्यक्ष समता कानूनगो के नेतृत्व में मित्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कई महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उक्त कार्यक्रम में महिलाओं ने आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के महत्व पर विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान महिला सदस्यों ने हर्षाेल्लास के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, वहीं उपस्थित युवा महिला सदस्यों ने भी क्लब की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। ‘‘टियारा क्लब’’ की प्राथमिकता आने वाले वर्ष भर में रचनात्मक और कलात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करना है, जिनमें नारी शक्ति को समर्पित विविध आयोजन ‘‘लालित्य और गरिमा के साथ’’ संपन्न किए जाने हैे। क्लब का उद्देश्य महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी क्षमताओं को निखार सकें और समाज में एक मजबूत पहचान बना सकें।
कार्यक्रम में रश्मि नाहर, रंजना गट्यिाणी, पूर्णिमा, विभा, नीता, राज, सरोज मेहता, भावना छाबड़ा, अल्का मारू, संगीता बाबेल, सपना अग्रवाल, ममता चालान, अनु मोदी, दीपिका, निधि रावत, संगीता मानसिंहका, निष्ठा, कल्पना, राधिका और अक्षिता मारु सहित कई सदस्याएं उपस्थित थी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!