बड़लियास (रोशन वैष्णव)।
राजस्थान सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत DMFT योजना में स्वीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़लियास के भवन निर्माण कार्य का कल (रविवार) विधिवत शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बैसाख कृष्ण दशमी के शुभ अवसर पर आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दामोदर अग्रवाल उपस्थित रहेंगे, जबकि अध्यक्षता विधायक गोपाल खंडेलवाल करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा भी मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। इस केंद्र के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और इलाज के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। यह केंद्र क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में अनिल पारीक, प्रकाश सांगावत, सहित कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भीलवाड़ा संजीव कुमार शर्मा तथा ग्राम पंचायत बड़लियास के स्थानीय ग्रामीणों की भी उपस्थिति रहेगी।
समारोह के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल
