*प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती*

BHILWARA
Spread the love


*महात्मा फूले के विचार आज के दौर में भी प्रासंगिक: माली*

गुरला:- (बद्री लाल माली) भीलवाड़ामहान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती के अवसर पर फूले सेवा संस्थान एवं माली (सैनी) महासभा के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए भक्ति भाव और निष्ठा पूर्वक प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई।
जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के अध्यक्ष गोपाल लाल माली ने कहा कि भारत के महान सामाजिक पुरोधा महात्मा ज्योतिबा फूले के विचार और उनका दृष्टिकोण आज के इस दौर में भी प्रासंगिक है। युवा, महिला, पुरूष उनके जीवन मूल्यों को अपने जीवन में उतार कर स्वयं का ही नहीं अपितु परिवार, समाज और राष्ट्र का भी कल्याण कर सकते है। विचार गोष्ठी से पूर्व फूले के अनुयायियों ने फूले की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर सभी ने उनके विचारों को अपनाकर उनके बताये मार्ग पर चलने का सकल्प लिया। विचार गोष्ठी में सभी वक्ताओं ने भारत सरकार से महात्मा ज्योतिबा फूले को भारत रत्न देने की मांग भी की।
इस अवसर पर माली सैनी महासभा के प्रदेश मंत्री हरनारायण माली, जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली, जिला महामंत्री सत्यनारायण माली, माली महासभा युवा अध्यक्ष उदयलाल माली, सैनी कर्मचारी संस्था के अध्यक्ष तोताराम सांखला, सचिव कन्हैयालाल माली, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार माली, जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, बंसीलाल माली, नानूराम गोयल, संपत बुलीवाल, शंकर माली, पवन सैनी, आयुष सैनी, चौथमल रागस्या, शंभु बुलिवाल, सम्पत माली, भैरूलाल माली, डॉ. नारायण लाल माली, श्रीमती उषा अग्रवाल, श्रीमती मधु शर्मा, लक्ष्मण सरिवाल, मोहन बुलिवाल, रामचन्द्र मून्दड़ा, शंकर माली सहित फूले के अनेक अनुयायी उपस्थित थे।