भीलवाड़ा, 11 अप्रैल 2026।
आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिलेगा जब भीलवाड़ा से 80 श्रद्धालुओं का विशेष संघ पवित्र धाम माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए रवाना हुआ। इस धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालु माता रानी को 711 फीट लंबी लाल चुनरी अर्पित करेंगे, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा।
महुआ खुर्द निवासी आनंद कुमार वर्मा एवं अजय कुमार वर्मा के सान्निध्य में आयोजित यह पांच दिवसीय यात्रा आज 11 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक संचालित होगी। यात्रा का शुभारंभ आज प्रातः 9:00 बजे भीलवाड़ा से ट्रेन द्वारा हुआ, जहां से यात्री अजमेर पहुंचे। इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे अजमेर–जम्मू गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के माध्यम से जम्मू के लिए प्रस्थान किया गया। संघ के सभी यात्री 12 अप्रैल को कटरा पहुंचेंगे।
मनीष बम्ब एवं पवन वर्मा ने बताया कि यात्रा के तीसरे दिन 13 अप्रैल (सोमवार) को प्रातः सभी श्रद्धालु माता रानी के दरबार में पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन करेंगे। इस दौरान पूरे श्रद्धाभाव के साथ 711 फीट लंबी लाल चुनरी मां के चरणों में अर्पित की जाएगी, जो परिवार, समाज एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के उद्देश्य से समर्पित होगी।
इस धार्मिक संघ में परिवारजनों, मित्रों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हैं। आयोजकों द्वारा यात्रा की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस विशेष आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। संपूर्ण क्षेत्र में यह यात्रा भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रेरणादायक संदेश दे रही है। पवन वर्मा मोबाइल 81075 00133
