BHILWARA

अवैध बजरी खनन पर बड़लियास पुलिस की कार्यवाही, तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के खारों का खेड़ा गांव के पास से अवैध बजरी परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर थाने लाकर खड़ा किया । एएसआई गोपाल लाल ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर जसवंत सिंह थाना प्रभारी के नेतृत्व में शनिवार को बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए खारों का खेड़ा गांव के पास अवैध बजरी परिवहन करते पाए जाने पर तीन ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया । पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियों में हड़कंप सा मचा हुआ है, पुलिस की दो दिन में यह दूसरी कार्रवाई हैं ।।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!