BHILWARA

पडेर मै सांसद अग्रवाल एवंविधायक मीणा ने दिया,स्वच्छता का संदेश




भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष में चल रहे गाँव/बस्ती चलो अभियान के तहत  शनिवार को भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल एवं जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा पंडेर के राजकीय चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। इस दौरान विधायक मीणा ने भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल एवं कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल परिसर मे साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित मरीजों से संवाद कर उनके अनुभव जाने।इस दौरान विधायक मीणा ने बताया जनसेवा,स्वच्छता और संवेदनशीलता के साथ आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान करना ही हमारा मूल उद्देश्य है,इस दौरान भाजपा जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता,चिकित्सा स्टाफ सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!