रात्रि चौपाल में उठी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

BHILWARA
Spread the love



बिजौलियां । उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सदाराम जी का खेड़ा में गुरुवार को आयोजित रात्रि चौपाल व जनसुनवाई में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। कार्यक्रम के प्रति लोगों में खासा उत्साह नजर आया।

उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ ने मौके पर ही शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। चौपाल में राजस्व, विद्युत, जलदाय, पीडब्ल्यूडी और पंचायती राज विभाग से संबंधित कुल 16 प्रकरण सामने आए।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी मामलों का शीघ्र निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस दौरान तहसीलदार ललित डीडवानिया , विकास अधिकारी अशेष शर्मा सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।