BHILWARA

*बनैड़ा में वाहन मालिकों और चालकों का आक्रोश, 13 सूत्रीय मांगों को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन*



*निवर्तमान उपखंड अधिकारी श्री कांत व्यास ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्यवाही का दिया आश्वासन*


*फोकस भीलवाड़ा न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*


बनैड़ा क्षेत्र में माल परिवहन कार्य से जुड़े वाहन मालिकों और चालकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी (SDM) कार्यालय पहुंचकर 13 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में बढ़ती महंगाई, डीजल की कीमतों और परिवहन लागत को देखते हुए भाड़े में वृद्धि सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं।

निवर्तमान उपखंड अधिकारी श्री कांत व्यास ने ज्ञापन प्राप्त कर वाहन मालिकों और चालकों को उनकी मांगों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

*पांच वर्षों से नहीं बढ़े परिवहन दर*

ज्ञापन में बताया गया कि पिछले लगभग पांच वर्षों से वाहन मालिक निर्धारित पुराने दरों पर ही माल परिवहन कर रहे हैं। इस दौरान डीजल, टायर, स्पेयर पार्ट्स और अन्य रखरखाव खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, लेकिन परिवहन दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया। इससे वाहन मालिकों और चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

*प्रमुख मांगें*

*वाहन मालिकों और चालकों ने निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखीं—*

सभी गाड़ियों के भाड़े में 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाए।

वर्तमान 56 रुपये प्रति टन के भाड़े को बढ़ाकर 80 रुपये प्रति टन किया जाए।

डीजल की मात्रा 1.07 लीटर प्रति टन से बढ़ाकर 1.20 लीटर प्रति टन की जाए।

खाली वाहनों का वजन प्रतिदिन करने के बजाय महीने में एक बार किया जाए।

बचा हुआ डीजल बिल में जोड़कर उसका भुगतान किया जाए।

वाहन मालिक की सहमति से बचा डीजल अन्य वाहन में भरने की अनुमति दी जाए।

पुराने कांटे से सुरेश ई होटल तक सड़क की मरम्मत कराई जाए।

सुपरवाइजर एवं अन्य स्टाफ द्वारा चालकों से अभद्र व्यवहार पर रोक लगाई जाए।

JCB ऑपरेटर एवं ड्राइवर को 24 घंटे उपलब्ध कराया जाए।

अवैध रूप से 50 टन तक ओवरलोड चल रहे ट्रेलरों पर रोक लगाई जाए।


समाधान नहीं होने पर धरने की चेतावनी

ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि 24 घंटे के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो सभी वाहन मालिक एवं चालक जिंदल सा लिमिटेड लापिया प्लांट के ठेकेदार RLR Infravision Pvt. Ltd. के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान वाहन मालिकों और चालकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय शंकर लाल जाट, आमिर खान, कमलेश, भगवान लाल गाडरी , शोभाराम, अहसान, बंशी, प्रहलाद, नारायण, बद्री लाल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button