BHILWARA

कोटड़ी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, एक लाख की चांदी बरामद

कोटड़ी : थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में एक शातिर चोर बलवंत तेली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब एक लाख रुपये की चांदी की करगनी बरामद की है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित कन्हैयालाल तेली निवासी बीरधोल, जो मजदूरी के सिलसिले में इंदौर में रहते हैं, ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि 8 मार्च को उनकी विधवा मां खेत पर गई हुई थी। जब वे शाम को घर लौटीं तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। पेटी की तलाशी लेने पर पता चला कि उसमें रखे करीब सवा दो किलो चांदी की करगनियां, आधा किलो के पायजेब, तीन तोला सोने के रामनामी मांदलिया, एक छोटा मोबाइल फोन और 22 हज़ार रुपये नकद चोरी हो चुके थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थाना प्रभारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। छानबीन के दौरान नामजद आरोपी बलवंत तेली के बारे में पता चला कि वह घटना के बाद से ही फरार था। लगातार निगरानी के बाद मुखबिर की सूचना पर उसे दस्तयाब किया गया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का माल—करीब एक लाख रुपये कीमत की चांदी की करगनी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की जांच की जा रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!