रावत खेड़ा  में धरती आबा जनभागीदारी शिविर आयोजित, योजनाओं का लाभ लेने उमड़े ग्रामीण

BHILWARA
Spread the love



शक्करगढ़
ग्राम पंचायत रावत खेड़ा में  गुरुवार  को धरती आबा जनभागीदारी शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं का समाधान करवाया। शिविर के दौरान प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही कई कार्यों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की।
शिविर में  प्रशासक हरिन देवी मीणा  ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम हैं, जिससे आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा जागरूक रहने की अपील की शिविर के दौरान राजस्व, पंचायत, चिकित्सा, पशुपालन, कृषि एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित अनेक कार्य किए गए। ग्रामीणों ने पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, मनरेगा, स्वास्थ्य जांच, पशु चिकित्सा एवं अन्य योजनाओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए, जिनका अधिकारियों द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया।
ग्रामीणों ने शिविर को जनहितकारी बताते हुए प्रशासन की इस पहल की सराहना की
शिविर में सहायक विकास अधिकारी रामनारायण मीणा, प्रशासक  हरिन देवी मीणा ,ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र कुमार मीना , एएनएम रावत खेड़ा ,जालमपुरा आशा सहयोगिनी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।