*माॅडल विकास तालाब, चारागाह भूमि एवं पुस्तकालय का किया अवलोकन अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश*
भीलवाड़ा, 22 मई। जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को आसींद क्षेत्र के बराना एवं दौलतगढ़ सेक्टर का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बराना स्थित मॉडल विकास तालाब, चारागाह भूमि एवं पुस्तकालयों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जिला कलेक्टर ने मॉडल विकास तालाब की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने चारागाह भूमि के विकास एवं संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं पशुपालन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बराना स्थित पुस्तकालय का अवलोकन कर वहां उपलब्ध अध्ययन सुविधाओं एवं संसाधनों की जानकारी ली।
इसके पश्चात जिला कलेक्टर ने दौलतगढ़ स्थित लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। पुस्तकालयों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपखंड अधिकारी परमजीत सिंह, तहसीलदार जय सिंह, विकास अधिकारी भंवर सिंह चारण, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विष्णु पारीक सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
–000–
