BHILWARA

गुर्जर महासभा में जुगराज बने तहसील अध्यक्ष, मुकेश को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी



संगठन विस्तार में कई पदाधिकारियों की नियुक्ति, समाजजनों में खुशी का माहौल

बिजौलिया।
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां घोषित की हैं। प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद धाभाई एवं जिला अध्यक्ष राधेश्याम भड़ाना की अनुशंसा पर जारी नियुक्तियों में क्षेत्र के भूति निवासी जुगराज गुर्जर को तहसील अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मुकेश गुर्जर भूति को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही महेंद्र गुर्जर लक्ष्मीखेड़ा को भी जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। रामलाल गुर्जर एवं महेंद्र गुर्जर काबरी को जिला सचिव तथा सोनू बांका एवं गिरधारी बांका को जिला सहसचिव मनोनीत किया गया है। वहीं रामराज लोदड़ा को तहसील युवा अध्यक्ष बनाया गया है।

नियुक्तियों के बाद समाजजनों एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी संगठन को मजबूती देने के साथ समाजहित के कार्यों को गति प्रदान करेंगे। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!