जोगणिया माताजी में क्षत्रिय मेवाड़ा (कलाल) समाज की धर्मशाला की चतुर्थ वर्षगांठ एवं आम सभा कार्यक्रम सम्पन्न

BHILWARA
Spread the love



बेगूं। क्षत्रिय मेवाड़ा (कलाल) समाज द्वारा जोगणिया माताजी स्थित धर्मशाला परिसर में धर्मशाला की चतुर्थ वर्षगांठ एवं आम सभा कार्यक्रम सामाजिक एकता एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बेगूं विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. सुरेश जी धाकड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।



कार्यक्रम के दौरान समाज बंधुओं द्वारा विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विधायक डॉ. धाकड़ ने समाज की मांग पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु ₹10 लाख की राशि देने की घोषणा की, जिस पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया।

सभा में समाज के एक वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा समाज में व्याप्त विभिन्न विषयों, सामाजिक कुरीतियों में सुधार, समाज के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास पर चर्चा की गई। साथ ही समाज में सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं शस्त्रबाहु जयंती आयोजन को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष कन्हैया लाल मेवाडा धारला,उपाध्यक्ष सत्यनारायण मेवाडा टहला,समाज रत्न श्री देवीलाल मेवाड़ा (बेंगू), श्री नन्दलालजी मेवाड़ा (लाडपुरा), श्री उदयलालजी मेवाड़ा (टहला)
श्री घिसालालजी मेवाड़ा (गोपालपुरा), श्री भंवरलालजी मेवाड़ा (बिजयपुर),श्री घीसालाल मेवाड़ा पूर्व अध्यक्ष, श्री रामस्वरूपजी मेवाड़ा (बिजौलिया), श्री ओंकारलालजी मेवाड़ा  नाथूराम जी खेड़ा दिनेश मेवाडा धर्मेंद्र मेवाडा धारला सीपी मेवाडा बिजौलिया रामनारायण मेवाडा धारला सीताराम मेवाडा धारला

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री नारायणजी
कोषाध्यक्ष ललित मेवाड़ा (माण्डलगढ़) एवं सचिव कमलेश मेवाड़ा  सहित महिला कार्यकारिणी की अध्यक्ष श्रीमती ममतादेवी (बिजौलिया), उपाध्यक्ष श्रीमती राजूबाई (माण्डलगढ़), कोषाध्यक्ष श्रीमती केलादेवी (होड़ा), सचिव सुश्री रचनाकुमारी (जेतपुरा) योगेश मेवाडा राजेश मेवाडा,कमलेश मेवाडा एवं समस्त महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मनोज मेवाडा गोपालपुरा ने किया