चावंडिया मनोकामना पूर्ण हनुमान का तृतीय पाटोउत्सव कल

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):-‌ क्षेत्र के चावंडिया गांव में श्री मनोकामना पूर्ण हनुमान जी धाम का तृतीय पाटोउत्सव कल गुरुवार को मनाया जाएगा । पुजारी शंकरलाल बैरवा ने बताया कि चावंडिया गांव में श्री मनोकामना पूर्ण हनुमान जी मंदिर पर कल गुरुवार को तृतीय पाटोउत्सव मनाया जाएगा, जिसमें प्रातः 8:15 बजे हनुमान जी महाराज का अभिषेक होगा, वही दोपहर 12:00 बजे हवन व पूजन, दोपहर 3:00 बजे हनुमान जी महाराज को नया चोला धारण करवाकर श्रृंगार किया जाएगा । रात की 8:15 से सुंदरकांड का पाठ होगा और रात्रि 9:30 बजे सत्संग एवं भजन संध्या का आयोजन होगा‌ ।।