भीलवाड़ा, 30 मई।
भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी), एवं चंबल परियोजना के अधिकारियों की बैठक अपने कार्यालय में आयोजित कर भीषण गर्मी के दौरान भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की।
बैठक में विधायक कोठारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त एवं नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रचंड गर्मी के इस दौर में आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने जल वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी क्षेत्र में जल संकट की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही वंदे गंगा जल जन अभियान के तहत प्राचीन जलाशयों, बावड़ियों व कुओं का जल किस प्रकार जनता के लिए उपयोगी हो सके उसकी कार्ययोजना तैयार कर नागरिको को राहत प्रदान कराए।
बैठक में विनोद गर्ग अधीक्षण अभियंता चम्बल, महेश नरानिया अधिशाषी अभियंता चम्बल, किशन खोईवाल अधीक्षण अभियंता, दिलराज मीणा सहायक अभियंता, श्रीराम मीणा कनिष्ठ अभियंता ,प्रेम जीनगर सहायक अभियंता, हरीश मीणा कनिष्ठ अभियंता, सोभाग्य राज सिंह, सुरेश सालवी,संदीप मीणा , विजय सिंह खटाना एवं नरेश गुर्जर कनिष्ठ अभियंता आदि विभागीय अधिकारियों के साथ एडवोकेट अर्पित कोठारी, गजेन्द्र सिंह राठौड़, बाबूलाल टाक, सुंदरलाल बंबोरा, संजय राठी, चेतन मानसिहका, कमल कोठारी, केदार जागेटिया एवं प्रिंस जैन , अजय पाराशर एवं पृथ्वीराज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
