*नरेंद्र सिंह गुड्डा बने श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष*

BHILWARA
Spread the love



✍️ *माल का खेड़ा….सोराज सिंह चौहान*

*श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान भीलवाड़ा के जिला अध्यक्ष पद हेतु 31 मई 2026 को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुए। चुनाव के दौरान नरेंद्र सिंह चौहान गुड्डा, भैरू सिंह राठौड़ एवं बाबू सिंह  राणावत, तीनों ही समाजसेवी में जिला अध्यक्ष पद हेतु भाग लिया। चुनाव के दौरान 424 समाज के मतदाताओं ने मतदान किया ।जिनमें से 198 मत नरेंद्र सिंह चौहान गुड्डा को प्राप्त हुए एवं प्रतिद्वंदी भेरू सिंह राठौड़ को 129 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार बाबूसिंह राणावत को 96 मत प्राप्त हुए एवं एक मत खारिज हुआ। इस प्रकार नरेंद्र सिंह गुड्डा अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए।*

*मौके पर उपस्थित समाज के सभी पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित नरेंद्र सिंह गुड्डा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर स्वागत अभिनंदन किया। समर्थकों ने भी सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेजकर नरेंद्र सिंह गुड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं भरे संदेश भेजें।*

*चुनाव अधिकारी द्वारा विजय प्रत्याशी श्री नरेंद्र सिंह गुड्डा को प्रमाण पत्र देकर बधाई दी। इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक गण, वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।*

*नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह गुड्डा ने समस्त मतदाताओं एवं समाज बंधुओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को एकता के सूत्र में बांधकर समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा शिक्षा एवं स्वाभिमानी के लिए काम करेंगे एवं समाज को नई दिशा देने का काम करेंगे।*