मांडलगढ़ को मिली ₹5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, विधायक गोपाल खंडेलवाल ने किया शिलान्यास

BHILWARA
Spread the love



मांडलगढ़, 31 मई। नगर के विकास को नई गति प्रदान करते हुए रविवार सायं आंबा की बावड़ी परिसर में भव्य शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल रहे। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष संजय डांगी की गरिमामयी उपस्थिति में नगर के लिए ₹5 करोड़ से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया।

विधायक गोपाल खंडेलवाल ने लगभग ₹3 करोड़ की लागत से जालेश्वर तालाब क्षेत्र में बनने वाली सीवरेज लाइन, ₹1.50 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली गुप्तेश्वर महादेव सड़क, किले के लिए बारी मार्ग (होड़ाबारी सड़क) तथा देवतालाब की पाल मरम्मत कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों के पूर्ण होने से नगरवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा, स्वच्छता व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

विधायक ने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से मांडलगढ़ में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी है तथा नगर के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कराया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये कार्य क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, भाजपा मांडलगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर, मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्यामलाल अहीर, महुआ मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भंवरलाल स्वर्णकार, वरिष्ठ भाजपा नेता सज्जन सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्मभट्ट, जमनालाल सैन, पार्षद अनिता सुराणा, लादू खटीक, नीलकमल पटवा, पूर्व मंडी अध्यक्ष रतनलाल खटीक, पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण मेवाड़ा, बरुंदनी ग्राम पंचायत प्रशासक गजेंद्र साहू, मंडल महामंत्री मोहन सिंह, मुकेश धाकड, होंडा जीएसएस अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल, लाडपुरा जीएसएस अध्यक्ष महावीर सुराणा,मनोज सनाढ्य सहित पार्षदगण नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी देवी सिंह राठौड़ एवं नगर पालिका का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।

कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा तथा उपस्थित नागरिकों ने नगर के विकास के लिए स्वीकृत इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्वागत किया।