मांडलगढ़ विधायक ने 2 करोड़ की सीसी रोड सहित चार विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण

BHILWARA
Spread the love


बरूदनी। क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने बुधवार को विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बरूदनी से पारसोली सीसी रोड निर्माण कार्य (2 करोड़ रुपये), महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा-कक्ष निर्माण, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में डोम निर्माण कार्य तथा मेन रोड स्थित बावड़ी के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम लाल अहीर ने की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हरिलाल जाट, ग्राम पंचायत प्रशासक गजेंद्र साहू, भाजपा नेता अनिल पारिक, श्यामलाल जाट, शंकरलाल धाकड़, कालूलाल पालीवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में  गणमान्य नागरिक शैतान सिंह शक्तावत, शिव प्रकाश दरक, श्याम लाल शर्मा, शंभूलाल मीणा   राकेश आर्य, अशोक कुमार धाकड़, हरिलाल जाट एवं सतीश पंचोली  मुलचंद रायका बसन्ती सोनी कालू सिंह चौहान, राजू धाकड़ रामनारायण सोमानी माधुलाल धाकड़ राम प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी विकास कार्यों की श्रृंखला जारी रहेगी।