हर घर एक पौधा, हर मन में पर्यावरण का संदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर महिलाओं ने ली हरियाली की शपथ

BHILWARA
Spread the love


गंगापुर,( मुकेश गुर्जर)शुक्रवार को  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई (सीएपीपी) द्वारा वार्ड संख्या 13, कॉलेज रोड स्थित शिव मंदिर के पास माली मोहल्ले में पर्यावरण संरक्षण विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में सहायक सामाजिक विकास अधिकारी एवं जेंडर सपोर्ट अधिकारी रेखा खटीक ने महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के तत्वावधान में मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “प्रकृति से प्रेरित” है, जो प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर सतत विकास का संदेश देती है।
रेखा खटीक ने महिलाओं को घरों की छत एवं आंगन में हरी सब्जियां तथा औषधीय पौधे जैसे तुलसी, गिलोय और एलोवेरा लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पॉलीथीन के स्थान पर कपड़े के थैले उपयोग करने, प्लास्टिक की जगह कागज अपनाने तथा सोलर पैनल लगाने के लाभों की जानकारी दी।


कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर “हर घर एक पौधा लगाएंगे, पर्यावरण को बचाएंगे” तथा “हर घर स्वच्छ रहेगा तो पर्यावरण स्वच्छ रहेगा” का संकल्प लिया। उपस्थित महिलाओं को नगर पालिका की कचरा संग्रहण गाड़ी में ही कचरा डालने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर मीरा माली, हीरा देवी, तम्मु देवी, सज्जन देवी, बाली देवी, कोमल माली, तारा माली, सुशीला माली सहित अनेक महिलाओं ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।