*वनवासी क्षेत्रों में सनातन चेतना का संदेश*

BHILWARA
Spread the love


हरि शेवा उदासीन आश्रम ने भारतमाता भक्तिधाम को भेंट की 61 हनुमान प्रतिमाएं एवं धर्मग्रंथ
भीलवाड़ा, मूलचन्द पेसवानी
हँसगंगा हरिशेवा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं हरि शेवा धर्मशाला की ओर से वनवासी क्षेत्रों में सनातन संस्कृति के संरक्षण और धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष धार्मिक सेवा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत भारतमाता भक्तिधाम को 3 फीट ऊंचाई की 61 हनुमान प्रतिमाएं, 61 रामचरितमानस तथा 600 हनुमान चालीसा भेंट की गईं।


ट्रस्ट द्वारा वनवासी क्षेत्रों में कुल 101 हनुमान प्रतिमाएं स्थापित करने का संकल्प लिया गया है। प्रथम चरण में 61 प्रतिमाओं को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर रवाना किया गया। पंडित सत्यनारायण शर्मा सहित विद्वान आचार्यों ने प्रतिमाओं का पूजन कराया। इसके बाद हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर से बस स्टैंड चौराहे तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जयकारों और भक्ति भाव के साथ प्रतिमाओं को वनवासी क्षेत्रों के लिए विदा किया।


इस सेवा कार्य में बांसवाड़ा परियोजना प्रमुख प्रचारक धर्मराज जी भाईसाहब विशेष रूप से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज, संत मायाराम, संत गोविन्द राम, संत ईशान राम एवं संत सुयज्ञ राम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज ने कहा कि डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं आसपास के वनवासी क्षेत्रों में इन प्रतिमाओं की स्थापना से धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का विस्तार होगा। मंदिरों एवं धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से वनवासी समाज को अपनी सनातन परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का यह अभियान महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक संरक्षण को मजबूती देने के साथ धर्मांतरण जैसी गतिविधियों पर भी प्रभावी रोक लगाने में सहायक बनेगी।


कार्यक्रम में वनवासी प्रांतीय नगरिया कार्यक्रम प्रमुख रामप्रकाश अग्रवाल, पोरवाल समाज अध्यक्ष रामप्रकाश पोरवाल, सुरेश गोयल, रविंद्र जाजू, हीरालाल गुरनानी, हेमंत पल्लवी वच्छानी, हनुमान अग्रवाल, कन्हैयालाल स्वर्णकार, विनोद झूरानी, रमेश मूंदड़ा, पुरुषोत्तम परियानी, वनवासी नगर उपाध्यक्ष ओमप्रकाश तंदोरिया, मनीष सबनानी, वनवासी नगर सचिव रूपलाल अजमेरा, जानकी देवी सेवा संस्थान अध्यक्ष श्रीमती कांता मूंदड़ा, कैलाश सोनी, इंद्र अवतानी, यश गिधवानी, सारथी सुरेंद्र, रामभजन, पंकज आडवाणी एवं दिलीप सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।