गंगापुर( दिनेश लक्षकार)
सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण के द्वितीय दिवस की कथा में परम पूज्य गुरुदेव डॉक्टर पंडित मिथिलेश नागर द्वारा बताया गया कि वर्तमान परिपेक्ष में छोटे बच्चों को मोबाइल की जो आदत लगी है वह शरीर के लिए एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है ।मोबाइल के उपयोग के लिए बताया कि जो हम हेलो बोलते हैं वह टेलीफोन के आविष्कार की पत्नी का नाम है और हम सुबह उठते से ही उसी का नाम लेते हैं तो क्यों ना हम फोन पर बात करते समय शुरुआत में अपने इष्ट देव का नाम लेकर बात की शुरुआत करें ।

नारद अवतार से यही शिक्षा मिलती है कि जिस प्रकार नारद जी कुछ भी बात शुरू करने से पूर्व नारायण नारायण बोलते थे इस प्रकार हमें भी कोई भी बात शुरू करने से पूर्व भगवान का नाम स्मरण करना चाहिए इसके बाद सैकड़ो लोगों ने हेलो ना बोलने का संकल्प लिया ।गांव बस्ती हमारी माता है उसे अगर हम गंदा करेंगे तो हमारी बस्ती माता जिसमें हम रहते हैं वह रुष्ट होकर हमें श्राप देगी इसलिए हमें अपने निवास क्षेत्र बस्ती को स्वच्छ रखना चाहिए । जिससे बस्ती माता की कृपा हम सभी पर हो सके । साथ ही आसपास के क्षेत्र से गुजरात महाराष्ट्र से भी भक्तजन पधार करके कथा श्रवण कर रहे है।
