दिगंबर जैन युवा महासभा के राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष विकेश मेहता जैन ने बिजोलिया के अध्यक्ष पद पर हेमंत जैन को नियुक्त किया उनके साथ-साथ महामंत्री के रूप में नवीन जैन लुहाड़िया एवं महिला शाखा अध्यक्ष के श्रद्धा जैन को नियुक्त किया गया। तीनों पदाधिकारी जैन समाज के सभी कार्यक्रमों में अग्रणी रहते हैं एवं संतों की सेवा में मुनिभक्त बनकर आगे आए हैं । साथ ही समस्त युवा पदाधिकारी सामाजिक सेवा में हमेशा अग्रणी रहते हैं ।
मेहता ने समस्त पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बिजोलिया भगवान पार्श्वनाथ का केवल ज्ञान तीर्थ क्षेत्र होने के कारण महत्वपूर्ण क्षेत्र है पूरे क्षेत्र में विस्तृत रूप से कार्यकारिणी घोषित की जाए एवं जातिगत जनगणना अभियान को मजबूत किया जाए साथ ही रचनात्मक आयोजन एवं सदस्यता अभियान को गति प्रदान की जाए ।
मेहता ने बतलाया कि आने वाले समय में पूरे देश में 600 से अधिक जिलों में कार्यकारिणियों का गठन होने जा रहा है विगत दिनों में कम समय में देश 33 जिलों मै कार्यकारिणी गठित हुई है जो अपने आप में एक इतिहास बना है इस पुनीत कार्य के लिए मेहता ने सारे देश की युवाओं का आभार प्रदर्शित किया।
बिजोलिया कार्यकारिणी के गठन को लेकर केंद्रीय दिगंबर जैन महासभा के प्रमुख गजराज गंगवाल पवन गोधा शरद कासलीवाल सुमित जैन पंकज जैन आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
