भीलवाड़ा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि भीलवाड़ा शहर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राजेश पायलट स्मारक पर श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम भड़ाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्मारक स्थल पर साफ सफाई कर श्रमदान किया तथा राजेश पायलट की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने राजेश पायलट के संघर्षपूर्ण जीवन, राष्ट्रसेवा, किसान हितों के लिए किए गए कार्यों तथा उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रामप्रसाद धाभाई ने कहा कि राजेश पायलट का जीवन समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। युवा पीढ़ी को उनके संघर्ष, सादगी और जनसेवा से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम भड़ाना ने अपने संबोधन में कहा कि सर्व समाज की युवा पीढ़ी को राजेश पायलट के जीवन दर्शन एवं संघर्षों से प्रेरणा लेकर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के बेटे-बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर प्रशासनिक, न्यायिक, राजनीतिक एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचें, जहां से देश की नीतियों के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। शिक्षा, किसान, युवा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में कार्य करना ही राजेश पायलट को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर नगर निगम पार्षद जगदीश गुर्जर, एडवोकेट नरेन्द्र गुर्जर, नन्दलाल गुर्जर, श्यामलाल गुर्जर, नारायण सिंह गुर्जर, प्रकाश गुर्जर, राजूलाल गुर्जर, जमनालाल गुर्जर, शंभूलाल गुर्जर, ओमप्रकाश गुर्जर, रतनलाल गुर्जर, भगवानलाल गुर्जर, मांगीलाल गुर्जर, रतनलाल गाडरी, वृद्धिचंद प्रजापति, भंवरलाल गुर्जर, अशोक पारीक, कैलाश गाडरी, अमर सिंह, श्याम सिंह, पन्नालाल गुर्जर, हीरालाल गुर्जर, राधाकिशन गुर्जर, किशन गुर्जर, श्रवण सिंह, गोपाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।
