भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,पंडेर पुराने बस स्टैंड स्थित ग्राम पंचायत की दुकानों का किराया दुकानदारों द्वारा समय पर जमा नहीं करवाने को लेकर पंचायत प्रशासन द्वारा शुक्रवार को दुकानों पर ताले लगाए गए,ग्राम पंचायत की करीब 25 दुकानों में से कई दुकानदारों का किराया लंबे समय से बकाया चल रहा था,ग्राम पंचायत द्वारा कई बार अवगत करवाने के बावजूद भी कुछ दुकानदारों का किराया जमा नहीं होने पर,उपखंड अधिकारी के आदेश पर स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में पंचायत प्रशासन द्वारा दुकानों पर ताले लगाने की कार्रवाई की गई,इस दौरान 6 दुकान सीज करते हुए ताले लगाए गए वही 317000 किराया वसूला गया,लेकिन माहौल तब गमांया जब पूर्व सरपंच ममता जाट के पति कांग्रेस नेता मुकेश जाट ने कुछ दुकानदारों के साथ कार्रवाई का विरोध किया काफी देर तक तीखी नोंकझोंक के बाद स्थानीय पुलिस ने समझाइस की और मामले को शांत करवाया।

दुकानदारों से किराया वसूलने की कार्रवाई एक माह तक चलेगी जो भी दुकानदार किराया जमा करता है उसको रसीद देकर दुकान से ताला हटा दिया जाएगा और जिन दुकानदारों के पैसे निर्धारित समय तक जमा नहीं होते हैं उन पर नियम अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करवाई जाएगी।
ग्राम विकास अधिकारी पडेर,अभिषेक मीणा
ग्राम पंचायत प्रशासन की कारवाई नियम विरुद्ध,पहले समय पर किराया नहीं वसूलना,फिर एक साथ कई महीनों का किराया लेने के नाम पर त्वरित कारवाई कर दुकानों पर ताले लगाना दुकानदारों के रोजीरोटी पर संकट उत्पन्न करना हे,व्यापार बंद होने के बाद दुकानदार कैसे किराया दे पाएगा दुकानदार गांव के नागरिक हे सयम से काम लेना चाहिए
पूर्व सरपंच प्रशासक,ममता मुकेश जाट
