भीलवाड़ा में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन सम्मानित

BHILWARA
Spread the love



इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किया गया सम्मान

भीलवाड़ा 15 जून 2026

विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भीलवाड़ा द्वारा रक्तदान जागरूकता के लिए भीलवाड़ा में एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना और उन्हें इसके लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया ।
पुलिस सिटी कंट्रोल रूम स्टेशन चौराहा पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि लादूराम बांगड़
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा भीलवाड़ा के सचिव सचिव रमेश मूंदड़ा द्वारा 
मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया । सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के सचिव गोपाल विजयवर्गीय ने यह सम्मान सभी रक्तदाताओं एवं संस्थान से जुड़े जिले भर के समस्त कार्यकर्ताओं को समर्पित किया जो समर्पण भाव से मानव से के कार्य में निस्वार्थ सेवा कर रहे है । फाउंडेशन की ओर से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भीलवाड़ा का आभार व्यक्त किया गया ।