शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-शहर की मुख्य सड़कों पर एक-एक फीट गहरे गड्ढे आमजन के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सड़कों की जर्जर हालत उजागर की है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि डामर उखड़ने से सड़क तालाब जैसी हो गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष रमेश सेन ने कहा कि “शाहपुरा की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। सरकार और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। पट्टे जारी करने और सड़क सुधार जैसे जरूरी काम छूट रहे हैं, जबकि शिविरों में सिर्फ जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र देकर फोटो खिंचवाई जा रही है।”
वरिष्ठ कांग्रेस नेता नगर अध्यक्ष रमेश सेन और नेता प्रतिपक्ष रचना मिश्रा सुनील मिश्रा ने चेतावनी दी कि “अगर सरकार समय रहते इन गड्ढों को नहीं भरती है तो कांग्रेस अपने स्तर पर छोटे-मोटे गड्ढों की रिपेयरिंग करवाएगी। जनता की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
स्थानीय लोग रोजाना इन गड्ढों से गुजरने को मजबूर हैं। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।
बिन मौसम की बरसात में भी बाजार में पानी भर जाता है जिससे भी शाहपुरा की जनता बाहर रोजी-रोटी के लिए काम पर जाते है तब भी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है व सुबह जब भीलवाड़ा के लिए लड़के-लडकिया जो कोई नर्सिंग की ट्रेनिग के लिए,कोई एस टी सी,बी एड या फिर रोजगार के लिए जाते है तब भी बाजार में थोड़ी सी बारिस से पानी भर जाने के कारण भी लोगो के कपड़े खराब हो जाते है।
प्रशासन ऐसे मुद्दों पर ध्यान दे।
