गंगापुर (दिनेश लक्षकार)
माहेश्वरी समाज गंगापुर द्वारा महेश नवमी को लेकर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई ! महेश नवमी को लेकर नगर के चारभुजा बड़ा मंदिर से गाजे बाजे के साथ भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई,शोभायात्रा में बग्गी में सवार भगवान शंकर की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा में भगवान महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः मंदिर पहुंची।जहां महा आरती कर प्रसाद वितरित किया गया शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सत्यनारायण लढ़ा,मनोहर लाल सोमानी,श्यामलाल समदानी, सत्यनारायण चेचाणी,श्यामलाल बाल्दी,दामोदर कोठारी,रामसहाय मूंदड़ा,शांतिलाल समदानी, विनोद लढ्ढा, लादू लाल जागेटिया,कैलाश सोमानी,रामसहाय भदादा,अर्जुन मूंदड़ा,जुगल किशोर जागेटिया सहित महिला एवं पुरुष मौजूद थे।
