सवाईपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्राम सभा का आयोजन, विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन हुआ । सचिव ताराचंद गुप्ता ने बताया कि प्रशासक किशन लाल जाट कि अध्यक्षता में सोमवार को प्रातः 11 बजे सवाईपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्राम सभा का आयोजन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों का अनुमोदन किया गया और जरुरत मद लाभार्थियों के नामों पर विचार किया, इस अवसर पर पनघट स्थापना, सीसी कार्य, सामुदायिक कार्य, नाडी निर्माण कार्य, चारागाह विकास कार्य सहित अन्य कई विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए । इस दौरान निवृतमान जिला परिषद सदस्य लादी देवी जाट, पूर्व सरपंच अमरचंद गाडरी, राकेश श्रोत्रिय, रामकुमार जाट, देवराज जाट, राकेश जाट, वार्डपंच रामेश्वर जाट, कंकू देवी शर्मा, मोहन रैगर, कृष्णा गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।।