*जित्या में 9 जुलाई को लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं*

BHILWARA
Spread the love



बड़लियास (रोशन वैष्णव)
श्री देव मित्र मंडल जित्या एवं पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH), भीलों का बेदला के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को बड़ा मंदिर, चारभुजा नाथ, जित्या में विशाल निःशुल्क परामर्श, जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा।
शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। आवश्यकतानुसार मरीजों की जांच की जाएगी तथा भर्ती योग्य मरीजों को उसी दिन निःशुल्क वाहन सुविधा के माध्यम से पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया जाएगा। शिविर में दवाइयां रियायती दरों पर उपलब्ध रहेंगी। साथ ही विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन एवं उपचार की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
शिविर में नेत्र रोग, कान-नाक-गला, हड्डी रोग, जनरल मेडिसिन, चर्म रोग, फिजियोथेरेपी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, क्षय एवं श्वास रोग, जनरल सर्जरी तथा प्लास्टिक सर्जरी सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। मोतियाबिंद, हर्निया, सामान्य सर्जरी, फ्रैक्चर, घुटने के दर्द, टीबी, एलर्जी, अस्थमा, बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित बीमारियों सहित कई रोगों का परामर्श एवं उपचार उपलब्ध रहेगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी जरूरतमंद मरीजों से अपील की है कि वे अपने जनआधार एवं आधार कार्ड के साथ शिविर में पहुंचकर निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाएं। पूर्व पंजीकरण एवं निःशुल्क वाहन सुविधा