BHILWARA

एफएसटीपी से स्वच्छता और स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा, महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी


गंगापुर, (मुकेश गुर्जर)8 जुलाई। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के तत्वावधान में बुधवार को गंगापुर के चारभुजा मंदिर के पास कुम्हार मोहल्ला, वार्ड संख्या 2 में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को स्वच्छता, साफ-सफाई एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें घर एवं आसपास की नालियों में कचरा जमा नहीं होने देने, घर के बाहर नियमित सफाई रखने तथा भोजन को हमेशा ढककर रखने की सलाह दी गई, ताकि मच्छर, मक्खी एवं बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों, विशेषकर मलेरिया एवं अन्य मौसमी संक्रमणों से बचाव किया जा सके।
सहायक सामाजिक विकास अधिकारी रेखा खटीक ने महिलाओं को एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मल-जल को टैंकरों के माध्यम से रायपुर रोड स्थित नेहरू नगर में निर्माणाधीन एफएसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। वहां वैज्ञानिक तरीके से इसका उपचार कर जैविक खाद तैयार की जाएगी, जिसका उपयोग खेती में किया जा सकेगा। इससे गंदगी में कमी आएगी, पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तथा जनस्वास्थ्य को भी लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में शीतल प्रजापत, कमला देवी, प्रतापी देवी, प्रियंका, देऊ देवी, नेना सालवी, लक्ष्मी, शिमला ढोली, नजरी देवी, शंकरलाल प्रजापत, कंकु, चंदकांता एवं मोनिका शर्मा सहित स्थानीय महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!