BHILWARA

कोटड़ी प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का किया गठन, चौधरी फिर बने अध्यक्ष


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कोटड़ी प्रेस क्लब का गुरुवार को नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया । गुरुवार को देव दर्शन यात्रा के तहत चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर पर पहुंचे, जहां बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें सर्व सहमति से भैरु चौधरी को फिर से अध्यक्ष बनाया गया । प्रेस क्लब कोटड़ी की स्थापना के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर आयोजित देव दर्शन यात्रा के दौरान प्रेस कल्ब के सदस्यों ने गुरुवार को मेवाड़ क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन करके शाम को इस बैठक का आयोजन किया , बैठक में अध्यक्ष भैरू चौधरी ने सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद पर नन्दलाल दरोगा व सत्यनारायण शर्मा को मनोनीत किया, महामंत्री पद पर रामप्रसाद आचार्य एव कोषाध्यक्ष पद पर कैलाश व्यास एव प्रेस क्लब के सचिव पद पर सावर वैष्णव को मनोनीत किया गया ! प्रेस क्लब के प्रवक्ता एव विस्तारक पद पर महावीर वैष्णव को मनोनीत किया गया, बलराम वैष्णव को मिडिया प्रभारी पद मनोनीत किया गया । विक्रम सिंह सह मिडिया प्रभारी बनाया । अन्य पत्रकारो को सदस्य बनाया गया ! सावरिया सेठ के मंदिर में प्रेस क्लब के सदस्यों ने सकारात्मक एव जनहितैषी पत्रकारिता करने की शपथ ली

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!