विधायक गोपीचंद मीणा के15 जुलाई को 51वें जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को भोपाला माता मंदिर परिसर में भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा आयोजित जन्मदिवस सम्मान समारोह कार्यक्रम में विधायक गोपीचंद मीणा शामिल हुए।माता रानी के चरणों में शीश नवाकर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख,समृद्धि,उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की।तत्पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यकर्ताओं,एवं क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक मीणा को माला एवं साफा पहनाकर स्नेह,सम्मान सहित शुभकामनाएं दी।विधायक मीणा ने कहा आप सभी का प्रेम, विश्वास और अपनत्व मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी है।इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए मैं आप सभी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मांगीलाल जेन,भाजपा नेता ज्ञानचंद कंजर,प्रशासक शंकर लाल गुर्जर,अजय कुमार सुवालका,कैलाश चंद तिवारी,सुरेश माली,राजकुमार धाकड़,गोपाल लाल रेगर,बाबूलाल भाट,जगदीश जाट,शिवराज जाट,लाडुराम भाट,गोविंद कुमार धोबी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
