*भीलवाड़ा फोकस न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*
दृढ़ संकल्प, मेहनत और निरंतर प्रयास का दूसरा नाम बन चुके राजेश माली ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) कार्यालय, बनेड़ा में रिसोर्स पर्सन (RP) के पद पर कार्यग्रहण किया। उनके कार्यभार संभालते ही बनेड़ा क्षेत्र के शिक्षकों, विद्यार्थियों, ग्रामीणों और युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

राजेश माली इससे पहले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनोर में व्याख्याता के रूप में सेवाएं दे चुके हैं तथा पिछले दो वर्षों से कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव और समर्पण से क्षेत्रवासियों को विश्वास है कि बनेड़ा की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और गति मिलेगी।
राजेश माली की सफलता केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है। उनका 21 सरकारी नौकरियों में चयन होना युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय है। उन्होंने यह साबित किया है कि लगातार मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।
शिक्षा के साथ-साथ वे श्री झालरा महादेव व्यायामशाला से भी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। उनके आरपी बनने पर व्यायामशाला के पहलवानों में भी उत्साह का माहौल है, क्योंकि वे लंबे समय से उनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण का इंतजार कर रहे थे।
कार्यग्रहण के अवसर पर राजाधिराज गोपाल चरण सिंह सिसोदिया, जिला परिषद केशियर भैरु लाल माली,सरपंच सम्पत माली, श्री झालरा महादेव व्यायामशाला के उस्ताद ओम प्रकाश खोईवाल, शिक्षक संघ के भगवान सिंह पड़िहार, वनपाल सुरेश माली, शंकर माली, चन्द्र प्रकाश माली, उपसरपंच देवीलाल माली सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने राजेश माली का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
राजेश माली ने इस अवसर पर कहा कि वे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर परिणाम देने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय श्री झालरा महादेव के आशीर्वाद, गुरुजनों, परिवार और सभी शुभचिंतकों के सहयोग को दिया।
