प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने कलक्टर-एसपी से की मुलाकात

BHILWARA
Spread the love


बिना मान्यता पत्रकार का तमगा लगा घूमने वालों के विरु( कार्रवाई और पुलिस सत्यापन की मांग
आमजन से धोखाधड़ी, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग पर सख्ती से लगे रोक
भीलवाड़ा। पत्रकारिता के नाम पर आमजन से धोखाधड़ी, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग करने वाले तथाकथित फर्जी पत्रकारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर प्रेस क्लब भीलवाड़ा के बैनर तले बड़ी संख्या में पत्रकार मैदान में उतर आए है। प्रेस क्लब अध्यक्ष सुखपाल जाट के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू एवं जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा से मुलाकात कर जिलेभर में विशेष अभियान चलाने और पत्रकारों का सत्यापन कराने हेतु ज्ञापन सौंपा।
प्रेस क्लब अध्यक्ष सुखपाल जाट ने  वार्ता के दौरान कहा कि जिले में मीडिया का तमगा लगाकर अवैध गतिविधियों में लिप्त तत्वों की वजह से निष्पक्ष और वास्तविक पत्रकारिता की गरिमा व विश्वसनीयता को गहरा आघात पहुँच रहा है। प्रशासन से मांग की गई कि पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग करने वाले फर्जी तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही सोशल मीडिया और पोर्टल के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाए।
वार्ता के दौरान जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया। जिले के शीर्षस्थ अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र के चैथे स्तंभ की साख बनाए रखने के लिए जिला मुख्यालय, एसडीएम स्तर एवं थाना स्तर तक यथोचित प्रक्रिया अपनाते हुए पत्रकारों का पुलिस सत्यापन कराया जाएगा।
इस दौरान प्रेस क्लब महासचिव राजेश मेठानी, कोषाध्यक्ष सतीश वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार मधु जाजू, रतन प्रजापति, अरुण मुछाल, राजेंद्र शर्मा, भगवान मेठानी, प्रहलाद तेली, अंकुर बोरदिया, राहुल कौशिक, जयेश पारीक, प्रकाश चपलोत पिन्टू, महावीर समदानी, लकी शर्मा, कृष्णगोपाल गोयल, पुनीत चपलोत, अंकुर सनाढ्य, रवि पायक, दीपेश छीपा, आशीष पाराशर, अमित शर्मा, अमित काबरा, पंकज पोरवाल, दुर्गेश पानेरी, अनिल शर्मा, चेतन उपाध्याय, धर्मेंद्र कोठारी, सुशील लोढ़ा, विजय जैथलिया सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ व युवा पत्रकार साथी उपस्थित रहे।