ग्रामीण सेवा शिविर के फॉलोअप कैंप में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर हुए कई कार्य

BHILWARA
Spread the love


शक्करगढ़
ग्राम पंचायत बाकरा में सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविर के तहत फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी तहसीलदार अमितेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा अनेक मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया।


शिविर में एक आपसी सहमति से बंटवारा, तीन राजस्व अभिलेखों में शुद्धिकरण तथा पांच नामांतरण के प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक कार्यों का लाभ ग्रामीणों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र लोगों के कार्यों का त्वरित निस्तारण कर राहत प्रदान की गई
शिविर में गिरदावर रामकिशन जाट, पटवारी आदेश कुमार मीणा, कनिष्ठ सहायक अरुण कुमार पुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी हंसराज बैरवा, कनिष्ठ लिपिक कांता मीणा, कृषि पर्यवेक्षक मस्तराम मीणा, सीएचओ अनीता गुर्जर, निर्मला मीणा, सोना मीणा, रामराज मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा, धर्मचंद मीणा, सत्यनारायण सेन, वीरेंद्र मीणा, राकेश खटीक सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।