BHILWARA

*27-7-26 फुकीया चंद्रभागा बांध की पाल की मरम्मत शुरू ग्रामीणाे मे दाैडी खुशी की लहर 2.42 करोड़ का हाेगा काम*



*राकेश शर्मा भीलवाडा फाेकस कांगनी*- भीलवाड़ा -राजसमंद जिले की अन्तिम सीमा पर स्थित फुकीया चंद्रभागा बांध की पाल की मरम्मत का कार्य कई वर्षों बाद शुरू हुआ है। जिसके चलते ग्रामीणाे मे बडी खुशी की लहर दिखाई दे रही है | वही निर्माण कार्य चलने से क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों में खुशी का माहौल है।  लंबे समय से मरम्मत की मांग कर रहे लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है। सिंचाई विभाग के जेईएन श्रीकांत शर्मा ने बताया कि फुकीया चंद्रभागा बांध की जलभराव क्षमता करीब 18.5 फीट है तथा यह लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। बांध की पाल करीब 4.25 किलोमीटर लंबी है। डीएमएफटी फंड से करीब 2 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से पाल की मरम्मत एवं चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। निर्माण के बाद पाल की चौड़ाई करीब 12 फीट (लगभग 4.5 मीटर) हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र का महत्वपूर्ण मिट्टी का बांध है। बांध के भरने पर तीन दर्जन से अधिक गांवों की सिंचाई होती है। साथ ही आसपास के किसानों के कुओं का जलस्तर बढ़ने से खेती को भी बड़ा लाभ मिलता है। बांध में पानी की आवक चंद्रभागा नदी तथा गोवलियां पिकअप वियर के फीडर के माध्यम से होती है। मरम्मत कार्य शुरू होने से आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में बांध की पाल पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। ग्रामीणों ने सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया एवं सिंचाई विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों बाद शुरू हुआ यह कार्य क्षेत्र के किसानों और आमजन के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।

27-7-26 कांगनी-फुकिया पाल पर कार्य करते हुए |

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!