सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कल बुधवार को गुरु-शिष्य का पर्व गुरु पूर्णिमा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा । गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष पर मनोकामना पूर्ण हनुमान जी धाम चावंडिया में दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज मंगलवार प्रातः 9:26 बजे से अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ । वही कल बुधवार को प्रातः हवन व अभिषेक होगा । वही सायं 5 बजे से भोजन प्रसादी का वितरण होगा तथा रात्रि 8:30 बजे से सत्संग व भजन संध्या आयोजित होगी । वही ढ़ेलाणा गांव में में चारभुजानाथ मंदिर पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें प्रातः 11 बजे भजन कीर्तन होगा, जिसमें देबी दास गोगास, भंवर दास खाचरोल, पोकर सिंह जोधपुर, नारायण सैन सोपुरा, संपत वैष्णव उम्मेदपुरा, रामेश्वर सिंह खरेड़, बालकिशन चौधरी सोपुरा, राजू लोहार आकोला आदि कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देगे । इस दौरान महंत भंवर दास वैष्णव अपने शिष्यों को आशीर्वचन देंगे ।।
