लाडो सेवा फाउंडेशन ने निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण जी का किया सम्मान

BHILWARA
Spread the love

भीलवाड़ा (अनिल डांगी)
समाज सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लाडो सेवा फाउंडेशन के संस्थापक अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने निंबार्क आश्रम में पधारकर पूज्य महंत श्री मोहन शरण जी महाराज का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का आधार है। उनके मार्गदर्शन से समाज में सेवा, सद्भाव, नैतिकता और संस्कारों का प्रसार होता है। लाडो सेवा फाउंडेशन सदैव ऐसे संतों के आशीर्वाद और प्रेरणा से समाजहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।


महंत  मोहन शरण  महाराज ने फाउंडेशन द्वारा महिला सुरक्षा, शिक्षा, खेल प्रोत्साहन, निर्धन एवं जरूरतमंदों की सेवा सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सेवा ही मानव जीवन का सर्वोच्च धर्म है और युवाओं को समाजहित में निरंतर कार्य करते रहना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित राधेश्याम उपाध्याय,गोपी शर्मा,सहित सभी गणमान्यजनों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया तथा भविष्य में सेवा गतिविधियों को व्यापक रूप से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।