मांडलगढ़। मांडलगढ़ विधानसभा में जन-जन के विश्वास, जनसेवा के संकल्प और विकास के दृढ़ संकल्प के साथ क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में मांडलगढ़ विधानसभा के विधायक गोपाल खंडेलवाल द्वारा आज मांडलगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के रात्या खेड़ा ग्राम स्थित वार्ड संख्या 06 में 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सीसी रोड का विधिवत शिलान्यास किया गया। यह सड़क सुरेंद्र सिंह जी के मकान से NH-758 तक निर्मित की जाएगी।
इस अवसर पर विधायक गोपाल जी खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में मांडलगढ़ विधानसभा में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गति दी जा रही है। सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि सीसी रोड निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक अनिल जी पारीक, नगर मंडल अध्यक्ष अशोक जी जीनगर, निवर्तमान चेयरमैन संजय जी डांगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन जी ब्रह्मभट्ट, पूर्व वार्ड पार्षद अनीता जी सुराणा, लादू लाल जी खटीक, नीलकमल जी पटवा सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विकास ही हमारी पहचान, जनसेवा ही हमारा संकल्प।
