*सिर में गंभीर चोट, बायां हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त; 108 एंबुलेंस ने भीलवाड़ा पहुंचाया*
*फोकस भीलवाड़ा न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*
बनेड़ा क्षेत्र में जेसीबी और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उसका बायां हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार बंगला का खेड़ा (बनेड़ा) निवासी 32 वर्षीय सोहन पुत्र छगना जी गाडरी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान जेसीबी और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बनेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं 108 एंबुलेंस को भी सूचना दी गई। एंबुलेंस के पायलट प्रकाश चंद्र कुमावत ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल सोहन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बनेड़ा पहुंचाया।
सीएचसी बनेड़ा में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा रेफर कर दिया।
*पायलट और नर्सिंग कर्मी ने सुरक्षित पहुंचाया भीलवाड़ा*
रेफर किए जाने के बाद 108 एंबुलेंस के पायलट प्रकाश चंद्र कुमावत एवं नर्सिंग कर्मी इमरान घायल को लेकर तत्काल भीलवाड़ा रवाना हुए। दोनों ने तत्परता बरतते हुए घायल को सुरक्षित महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा पहुंचाया, जहां उसे आगे के उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
हादसे में घायल सोहन के सिर में गंभीर चोट तथा बाएं हाथ में गंभीर क्षति बताई गई है। घटना के बाद बनेड़ा थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
