बिजोलिया – शुभम जैन । तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट रूपल अग्रवाल के निर्देशन में बिजोलिया, भीलपुरिया एवं देवजी की डूंगरी गांव में ग्रामीणों को विश्व आदिवासी दिवस के महत्व के साथ-साथ आदिवासी समुदाय के अधिकारों एवं विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरत पड़ने पर विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता लेने के संबंध में जानकारी दी गई।
इस दौरान पीएलवी गोपाल पाराशर, सुनीत नायक, पंकज भील, विजय भील, मोनू भील, झमकू भील, रुक्मा भील, गोपाल भील, राजू भील, मुकेश भील, कालू भील, रोहित भील, अजय भील, चींटू भील, लक्ष्मण भील, कार्तिक भील, रोंका भील एवं कमलेश भील सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
