बिजोलिया में श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना का शुभारंभ

BHILWARA
Spread the love



विधायक गोपाल खंडेलवाल ने फीता काटकर किया उद्घाटन, जरूरतमंदों को सुलभ व सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराने का उद्देश्य

बिजोलिया – शुभम जैन । नगरपालिका के तत्वावधान में आमजन को सुलभ एवं सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल रहे, जिन्होंने फीता काटकर योजना का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार का प्रयास है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई योजना को जरूरतमंदों के लिए महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी पहल बताया।



विधायक ने कहा कि योजनाओं की सफलता में सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने रसोई के सफल संचालन तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान विधायक खंडेलवाल का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान सूर्य प्रकाश खटीक, मोहम्मद शरीफ, सत्यवीर सिंह धाकड़, नगरपालिका स्टाफ सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बनजारा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा एवं शिव चंद्रवाल सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सुनील कुमार जोशी ने किया।