जागेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हो रहा अभिषेक

BHILWARA
Spread the love



श्रावण मास में नियमित पूजा-अर्चना, महिलाओं की भी सहभागिता

बिजोलिया – शुभम जैन । श्रावण मास के अवसर पर नगर के जागेश्वर महादेव मंदिर में नियमित रूप से धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। मंदिर में भगवान महादेव, गौरी मैया, भगवान गणेश एवं कार्तिकेय जी का वैदिक विधि-विधान से अभिषेक किया जा रहा है।

पंडित कैलाश चंद्र बोहरा के सानिध्य में रुद्री पाठ के साथ अभिषेक संपन्न कराया जाता है। इसके बाद भगवान का श्रृंगार कर आरती की जाती है। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर, शिवाष्टक, रुद्राष्टक, मूल रामायण एवं शिव चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया जाता है। पाठ में महिलाओं सहित श्रद्धालु उत्साह के साथ सहभागिता कर रहे हैं।

श्रावण मास के चलते मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की धार्मिक गतिविधियों में सहभागिता बनी हुई है। सामूहिक पाठ और भजन-पूजन से मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

इस दौरान मंदिर कमेटी अध्यक्ष शिवदयाल मेड़तिया, शक्ति नारायण शर्मा, मनोज राव, अरुण गुरुजी, महेंद्र सिंह, मुकेश गौड़, ओम प्रकाश माली, प्रवीण मेड़तिया, केशव गौड़, मनोज धोबी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।