सावन सोमवार पर निकली विशाल कावड़ यात्रा, पवित्र जल लेकर जालेश्वर महादेव पहुंचे श्रद्धालु

BHILWARA
Spread the love



बड़लियास(रोशन वैष्णव)
सावन के पावन सोमवार को त्रिवेणी संगम से जालेश्वर महादेव बरूंदनी तक विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। सुबह से ही त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। कावड़ियों ने त्रिवेणी संगम से पवित्र जल भरा और भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ बरूंदनी के लिए रवाना हुए।
यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से माहौल शिवमय हो गया। कावड़ यात्री जालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां भगवान शिव का पवित्र जल से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई।
ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
कावड़ यात्रियों के बरूंदनी पहुंचने पर गांव के गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान गोविंद अहीर, दिनेश अहीर, कमलेश सुथार, शुभम वैष्णव, नरेश सुथार, मुकेश अहीर, शिवम सारस्वत, गोपाल अहीर, रतन अहीर, गणेशनाथ, मनीष सेन, किशन लादू, सुनील, दीपक सेन व लादू अहीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने कावड़ यात्रियों का स्वागत कर सावन सोमवार की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और ‘बोल बम’ के जयकारों से बरूंदनी गूंज उठा।