सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने को लेकर मंगलवार को बड़लियास क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों व गौ भक्तो के द्वारा राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा । निवृतमान पंचायत समिति सदस्य भंवर गूर्जर ने बताया कि गौ माता संपूर्ण भारत में पूजनीय है, इसी संबंध में मंगलवार को बड़लियास, सुठेपा, आमा, गेंदलिया, रेणवास, उदलियास, जीवाखेड़ा, दोवनी, आकोला, सुरास पंचायत के ग्रामीणों व गौ भक्तो के द्वारा गौ माता को संकल्प यज्ञ करते हुए हुए, राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने को लेकर बड़लियास उप तहसील कार्यालय पर नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा कर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग की, इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व गौ भक्त मौजूद रहे ।।
