BHILWARA

भाजपा ने आठ नगर पालिकाओं में अध्यक्ष प्रत्याशी किए घोषित ,बनेड़ा से गोपाल चरण सिंह, मांडलगढ़ से श्वेता डांगी; बिजोलिया से स्नेहा तिवारी को मौका


भीलवाड़ा। नगर पालिका चुनाव के बाद अध्यक्ष पद को लेकर चल रही सियासी हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने जिले की आठ नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा की ओर से जारी सूची में बनेड़ा, मांडलगढ़, बिजोलिया, बीगोद, जहाजपुर, गंगापुर, हमीरगढ़ और आसींद नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। जानकारी के अनुसार बनेड़ा से गोपाल चरण सिंह, मांडलगढ़ से श्वेता डांगी, बिजोलिया से स्नेहा तिवारी, बीगोद से लोकेश नागोरी, जहाजपुर से अल्केश वैष्णव, गंगापुर से विंकल सिंघवी, हमीरगढ़ से रेखा परिहार तथा आसींद से सत्येंद्र सिंह चौहान को अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है।

भाजपा की सूची जारी होने के साथ ही संबंधित नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आज नामांकन के अंतिम दिन  घोषित प्रत्याशियों के नामांकन और चुनावी प्रक्रिया पर सभी की निगाहें रहेंगी।

बिजोलिया में स्नेहा तिवारी के नाम की घोषणा के बाद स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। 25 वार्डों वाली बिजोलिया नगर पालिका में हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा ने 12, कांग्रेस ने 11 और दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!