BHILWARA

भाजपा समर्थित निर्दलीय कुंवर सौभाग्य सिंह vs कांग्रेस की आशा देवी जैन, दोनों ने दाखिल किया नामांकन; अध्यक्ष चुनाव में स्नेहा तिवारी को समर्थन देने वाले सौभाग्य सिंह को भाजपा ने बनाया अधिकृत प्रत्याशी



बिजौलिया। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में मंगलवार को सियासी तस्वीर साफ हो गई। उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 19 के निर्दलीय पार्षद कुंवर सौभाग्य सिंह और वार्ड नंबर 13 की कांग्रेस पार्षद आशा देवी जैन ने नामांकन दाखिल किया। दोनों के नामांकन के साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला आमने-सामने का हो गया है।

खास बात यह है कि अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षद कुंवर सौभाग्य सिंह ने भाजपा की स्नेहा तिवारी का समर्थन किया था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें उपाध्यक्ष पद के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया। भाजपा समर्थित सौभाग्य सिंह ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है।



वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड 13 की पार्षद आशा देवी जैन ने नामांकन दाखिल किया है। ऐसे में अब दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

सोमवार को उपाध्यक्ष पद के लिए कुल चार नामांकन फॉर्म खरीदे गए थे। इनमें कुंवर सौभाग्य सिंह ने दो, आशा देवी जैन ने एक और वार्ड 18 की भाजपा पार्षद पूजा जोशी ने एक फॉर्म खरीदा था। हालांकि मंगलवार को अंतिम दिन सौभाग्य सिंह और आशा देवी जैन ने ही नामांकन दाखिल किया।

अब अभ्यर्थिता वापसी की प्रक्रिया के बाद अंतिम तस्वीर स्पष्ट होगी। दोनों प्रत्याशी मैदान में रहने पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर में मतदान होगा और इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!