**
असलम रंगरेज
काछोला – तहसील क्षेत्र की सरथला ग्राम पंचायत में श्री सरथला श्याम धर्मशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग मांडलगढ़ के तत्वावधान में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन हुआ! कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधानसभा सह संयोजक संदीप सोनी अतिविशिष्ट अतिथि मांडलगढ़ सीडीपीओ शंकर लाल बैरवा विशिष्ट अतिथि पीईईओ इंद्र सहाय मीणा ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर देवी लाल बारेठब्लॉक कोऑर्डिनेटर पीयूष ने कार्यक्रम में भाग लिया !
भाजपा विधानसभा सह संयोजक संदीप सोनी ने कहा कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आशा सहयोगियों आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं के महत्वपूर्ण योगदान,योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में भूमिका और गर्भावस्था में टीकाकरण से लेकर बच्चों के टीकाकरण का सम्पूर्ण कार्य,सहित अन्य कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं पत्र एवम तुलसी का पौधा भेंट कर काछोला सहित सरथला की समस्त आशाओ,कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया!
मांडलगढ़ सीडीपीओ शंकर लाल बैरवा ने विकसित भारत जनसेवा अभियान के बारे में बताया और आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में विभाग की तरफ से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को शुभकामना संदेश पत्र और तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया!
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता सत्यनारायण मालू,गोपाल मंत्री बालमुकुंद मालू नंद किशोर पराशर एएएम सरथला प्रभारी सीएचओ साक्षी माली दुर्गा मीणा मुकेश मीणा गोपाल सिंह,हीरा लाल मुकेश दरोगा सहित समस्त आशाएं,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रही ! कार्यक्रम का सफल संचालन सीएचओ चांदमल रेगर ने किया !
