ग्राम पंचायत कांस्या की नवनिर्वाचित सरपंच मंजू देवी मेघवंशी ने किया पदभार ग्रहण, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएँ

कांस्या। ग्राम पंचायत कांस्या की नवनिर्वाचित सरपंच मंजू देवी मेघवंशी के पदभार ग्रहण समारोह में आज क्षेत्रीय विधायक गोपाल खंडेलवाल सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंच को नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास, जनहित के कार्यों तथा ग्रामीणों की समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
समारोह में विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, जिला परिषद वार्ड संख्या 44 के प्रत्याशी एवं युवा नेता नरोत्तम धाकड़, सरपंच प्रतिनिधि अनिल मेघवंशी, उपसरपंच अंकित हरिजन, तिलस्वां सरपंच किरण अहीर एवं प्रतिनिधि श्याम लाल अहीर, बिजोलिया नगरपालिका प्रतिनिधि मानव तिवाड़ी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र सिंह राजोरा, पंकज विजयवर्गीय, शांति लाल जोशी, जगदीश पुरी, रामप्रसाद सोनी, बूथ अध्यक्ष विजयपाल बंजारा, राजेश हरिजन, राहुल रैगर, राधेश्याम सुथार, मेंबर बंजारा एवं जीतू बंजारा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।



